JSSC Utpad Sipahi Exam 2026 Update: झारखण्ड उत्पाद सिपाही परीक्षा से पहले आयोग ने जारी किया आवश्यक सूचना, सभी छात्र अवश्य देखें

JSSC Utpad Sipahi Exam 2026 Update: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा–2023 से संबंधित अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। आयोग ने यह सूचना आवश्यक सूचना संख्या–17 के अंतर्गत दिनांक 24 फरवरी 2026 को प्रकाशित की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

आयोग द्वारा बताया गया है कि कुछ अभ्यर्थियों की लंबित जांच (शारीरिक माप, बायोमेट्रिक प्रविष्टि, उपस्थिति पंजी पर हस्ताक्षर आदि) पूर्व में पूर्ण नहीं हो सकी थी। ऐसे अभ्यर्थियों को आयोग ने अंतिम अवसर प्रदान किया है, ताकि वे अपनी जांच प्रक्रिया पूरी कर सकें।

JSSC Utpad Sipahi Exam 2026 Update

विवरणजानकारी
भर्ती का नामझारखण्ड उत्पाद सिपाही भर्ती 2026
परीक्षा का नामJharkhand Excise Constable Examination 2026
आयोजनकर्ता संस्थाझारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)
पद का नामउत्पाद सिपाही (Excise Constable)
परीक्षा तिथि22 मार्च 2026
परीक्षा मोडऑफलाइन (OMR आधारित)
परीक्षा शिफ्ट03 शिफ्ट
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथिमार्च 2026 का प्रथम सप्ताह
एडमिट कार्ड जारी होने माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटjssc.jharkhand.gov.in
JSSC Utpad Sipahi Exam 2026 Update
JSSC Utpad Sipahi Exam 2026 Update

जांच की तिथि, समय और स्थान

जारी सूचना के अनुसार, चयन पद–03 से संबंधित चिन्हित अभ्यर्थियों को तिथि: 26 फरवरी 2026, समय: प्रातः 08:00 बजे, स्थान: पुलिस केंद्र, गिरिडीह पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।

सूची जारी, अपना नाम सूचि में जरूर जांचें

आयोग ने ऐसे कुल 18 अभ्यर्थियों की सूची जारी की है, जिनकी जांच लंबित थी। सूची में अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन नंबर, अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम स्पष्ट रूप से दिया गया है। संबंधित अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें।

छात्रों के लिए जरूरी निर्देश

  • अभ्यर्थी मूल पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं।
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्रयुक्त प्रवेश पत्र भी साथ लाना आवश्यक है।
  • निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित न होने पर कोई अतिरिक्त अवसर नहीं दिया जाएगा।

नोट:-आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम मौका है। इसके बाद किसी भी प्रकार का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा और अनुपस्थित अभ्यर्थी परीक्षा प्रक्रिया से बाहर माने जाएंगे।

JSSC Utpad Sipahi Exam Candidate Pending List

JSSC Utpad Sipahi Exam Candidate Pending List

Read Also:-मईया सम्मान योजना 19वीं किस्त जारी, राँची जिले की महिलाओं के खाते में भेजे गए ₹2500

Important Links

Download NoticeClick Here
Official WebsiteClick Here

Leave a Comment