JAC Board 10th 12th Exam 2026 Update: झारखंड बोर्ड मैट्रिक-इंटर की परीक्षा में 7.47 लाख विद्यार्थी होंगे शामिल, छात्रों के लिए निर्देश जारी

JAC Board 10th 12th Exam 2026 Update: राज्य में 3 फरवरी से मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी तक चलेगी, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा 23 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने परीक्षार्थियों और परीक्षा केंद्रों से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और परीक्षा हेतु छात्रों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए है जिसे जानना सभी छात्रों के लिए बेहद जरूर है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

जैक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में कुल 4,23,821 विद्यार्थी शामिल होंगे, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में 3,24,321 परीक्षार्थी भाग लेंगे। इस प्रकार कुल मिलाकर 7.47 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे जो पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष 36143 कम है।

JAC Board 10th 12th Exam 2026 Update: Overview

Board NameJharkhand Academic Council (JAC)
Board StateJharkhand State
Board Class10th,12th
Session2026
Total Students7.47 Lakh Students
Total Exam Center1,232 Centers
Exam ModeOffline
Exam Start Date03 Feb 2026
Exam End Date23 Feb 2026
Admit CardReleased
Official Websitehttps://jacexamportal.in
JAC Board 10th 12th Exam 2026 Update
JAC Board 10th 12th Exam 2026 Update

JAC Board 10th 12th Exam 2026 Update Live

झारखंड में झारखंड बोर्ड द्वारा मैट्रिक और इंटर की परीक्षा 3 फ़रवरी से शुरू हो रही है। इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में कुल 4,23,821 विद्यार्थी शामिल होंगे, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में 3,24,321 परीक्षार्थी भाग लेंगे। मैट्रिक और इंटरमीडिएट को मिलाकर कुल 7.47 लाख छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल होंगे। झारखंड बोर्ड परीक्षा आयोजन के लिए पूरी तैयारी कर ली है बोर्ड परीक्षा के लिए प्रत्येक जिलों में परीक्षा केंद्र बनाये गए है।

राज्यभर में 1232 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित करने का निर्णय लिया है जिसके लिए राज्य के प्रत्येक जिलों के कुल 1,232 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा ली जाएगी, मैट्रिक की परीक्षा के लिए राज्य में 475 परीक्षा केंद्र, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 757 केंद्र बनाए गए हैं।

इस वर्ष इंटर परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों में आर्ट्स संकाय के 65.53 प्रतिशत, साइंस के 27.92 प्रतिशत और कॉमर्स के 6.53 प्रतिशत विद्यार्थी हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा में सबसे अधिक 32,197 विद्यार्थी रांची जिले से हैं, जिनके लिए 52 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं गिरिडीह में 27,137 विद्यार्थियों के लिए 63 केंद्र, हजारीबाग में 24,602 विद्यार्थियों के लिए 49 केंद्र, जबकि धनबाद में 23,981 विद्यार्थियों के लिए सबसे अधिक 81 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

झारखंड मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2026: जिलावार परीक्षार्थी व केंद्र की संख्या

जिलाकेंद्रपरीक्षार्थीजिलाकेंद्रपरीक्षार्थी
बोकारो6222807खूंटी266097
चतरा3817613गोड्डा2712241
देवघर7220126लोहरदगा4511634
धनबाद9626916साहिबगंज187027
दुमका5914683पाकुड़217989
पूर्वी सिंहभूम6721301पलामू7034046
गिरिडीह4522140रामगढ़4911225
गुमला9540827रांची8732723
हजारीबाग4917304सिमडेगा2714222
जामताड़ा5713852सरायकेला4211709
कोडरमा6925112सिमडेगा217530
लातेहार279213पश्चिम सिंहभूम5315494

झारखंड इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026: जिलावार परीक्षार्थी व केंद्र की संख्या

जिलाकेंद्रपरीक्षार्थीजिलाकेंद्रपरीक्षार्थी
बोकारो4620478देवघर143984
चतरा2811975गोड्डा139120
देवघर3913317धनबाद307272
धनबाद8123081गढ़वा144403
दुमका3510364पाकुड़084499
पूर्वी सिंहभूम3418342पलामू3929391
गिरिडीह2413453रामगढ़3610506
गुमला6327137रांची5232197
हजारीबाग2812278सिमडेगा168066
जामताड़ा328078सरायकेला308960
कोडरमा4924609साहिबगंज055310
लातेहार125874पश्चिम सिंहभूम2910727

JAC Board 10th 12th Exam 2026 Update: झारखंड बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने हेतु छात्रों के लिए आवश्यक निर्देश

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले सभी छात्रों के लिए परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं:-

  • बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
  • सभी छात्रों को निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य होगा।
  • परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य है, बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन एवं सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
  • परीक्षा के दौरान छात्रों की निगरानी CCTV कैमरों के माध्यम से की जाएगी।
  • नकल करते हुए पकड़े जाने पर बोर्ड द्वारा छात्र के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

Important Links

JAC 10th, 12th Exam RoutineDownloadnewicon
JAC Official WebsiteClick Here

झारखंड बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा कब आयोजित होगी?

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा झारखंड में मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा 03 फ़रवरी से 23 फ़रवरी 2026 तक आयोजित किया जायेगा।

झारखंड बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए कुल कितने परीक्षा केंद बनाये गए है?

झारखंड बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा 2026 के लिए राज्यभर में कुल 1,232 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा ली जाएगी। जिसमें मैट्रिक की परीक्षा के लिए 475 परीक्षा केंद्र, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 757 केंद्र बनाए गए हैं।

Leave a Comment