JSSC CGL Technical Exam 2026 Cancelled: झारखण्ड तकनीकी / विशिष्ट योग्यता धारक स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा स्थगित, जानें पूरी अपडेट

JSSC CGL Technical Exam 2026 Cancelled: झारखण्ड तकनीकी / विशिष्ट योग्यता धारक स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2023 (नियमित एवं बैकलॉग) को लेकर झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। आयोग द्वारा आयोजित बंगला भाषा का द्वितीय पत्र की परीक्षा के दौरान तकनीकी समस्या सामने आने के बाद संबंधित परीक्षा को स्थगित कर पुनः आयोजन का निर्णय लिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, दिनांक 20 फरवरी 2026 को आयोजित द्वितीय पत्र की परीक्षा में जिन अभ्यर्थियों ने बंगला भाषा का चयन किया था, उन्हें तकनीकी कारणों से प्रश्न पत्र स्क्रीन पर स्पष्ट रूप से पढ़ने में कठिनाई हुई। इस कारण कई अभ्यर्थी परीक्षा को सही ढंग से नहीं दे सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयोग ने अभ्यर्थियों के हित में बड़ा फैसला लिया है।

JSSC CGL Technical Exam 2026 Cancelled: Overview

Exam NameJharkhand Technical/Specialized Skilled Graduate Level Combined Competitive Examination-2023 (JTGLCCE-2023)
DepartmentJharkhand Staff Selection Commission (JSSC)
Total post494 Post
Apply Last Date15.02.2024
Exam Date15 Feb to 21 Feb 2026
Re-Exam Date28 February 2026
Admit Card on26 February 2026
Exam ModeCBT Mode
Official Websitehttps://jssc.jharkhand.gov.in/
JSSC CGL Technical Exam 2026 Cancelled
JSSC CGL Technical Exam 2026 Cancelled

JSSC CGL Technical Re-Exam 2026 पुनः परीक्षा की नई तिथि घोषित

झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सम्यक विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है कि जिन अभ्यर्थियों ने बंगला भाषा के साथ द्वितीय पत्र की परीक्षा दी थी और 20.02.2026 को उपस्थित रहे थे, उनके लिए द्वितीय पत्र की परीक्षा पुनः आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 28 फरवरी 2026 को द्वितीय पाली (अपराह्न 3:30 बजे से 5:30 बजे तक) संपन्न होगी।

एडमिट कार्ड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

पुनः आयोजित की जाने वाली परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को नया प्रवेश-पत्र डाउनलोड करना होगा। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर प्रवेश-पत्र डाउनलोड का लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थी 26 फरवरी 2026 से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक निर्देश

आयोग ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा से जुड़ी किसी भी नई सूचना, बदलाव या अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।

Read Also:- Jharkhand Eligibility Test (JET) महत्वपूर्ण सूचना जारी, उम्मीदवारों के लिए अंतिम मौका

Re-Exam NoticeClick HereNew icon
Official WebsiteClick Here

Leave a Comment