
JTET Exam 2026 Big Update: झारखंड में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से लंबित JTET परीक्षा की प्रक्रिया अब तेज हो गई है। ताजा अपडेट के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 31 मार्च 2026 तक पूरी कर ली जाएगी और परीक्षा जून महीने में आयोजित होने की संभावना है।
आवेदन प्रक्रिया की जानकारी
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने JTET परीक्षा की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) को भी आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। जेटेट की नियमावली को कार्मिक, वित्त और विधि विभाग से मंजूरी मिल गई है और अब इसे कैबिनेट में अंतिम स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।
कैबिनेट स्वीकृति का इंतजार
अगर 31 मार्च से पहले कैबिनेट की बैठक नहीं होती है, तब भी विभाग प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकता है। यानी अभ्यर्थियों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
3.50 लाख अभ्यर्थियों को राहत
इस बार करीब 3.50 लाख उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी गई है। जिन्होंने 2024 में आवेदन शुल्क जमा किया था, उन्हें दोबारा फीस नहीं देनी होगी। हालांकि, नए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क देना होगा।
हाईकोर्ट का आदेश
पिछले कई वर्षों से परीक्षा नहीं होने के कारण अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इसके बाद कोर्ट ने 31 मार्च तक परीक्षा प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया, जिसके बाद अब तेजी से काम हो रहा है।

Read Also:-झारखंड बीएड नामांकन 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि विस्तारित
परीक्षा से जुड़ी तैयारी
विभाग द्वारा परीक्षा केंद्र निर्धारण, एडमिट कार्ड जारी करने और अन्य जरूरी तैयारियों पर काम किया जा रहा है। लक्ष्य है कि सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी कर जून में परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की जा सकती है।