Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Payment List: सिर्फ इन महिलाओं को मिलेंगे ₹5000, नया लिस्ट जारी

Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Payment List: झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मंईयां सम्मान योजना आज राज्य की लाखों महिलाओं के लिए एक बड़ा आर्थिक सहारा बन चुकी है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने सीधे उनके बैंक खाते में रु2500 आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे वे अपने घर-परिवार की जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकें। हाल ही में नवंबर माह की 16वीं किस्त जारी की गई थी। इसका भुगतान 9 दिसंबर से शुरू होकर क्रिसमस से पहले सभी लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ₹2500 की राशि के रूप में सफलतापूर्वक पहुंचा दी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

अब सरकार ने महिलाओं को एक और बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने दिसंबर और जनवरी महीने की 17वीं व 18वीं किस्त को एक साथ जारी करने का फैसला किया गया है, इसका मतलब है कि इस बार महिलाओं को कुल ₹5000 की राशि एक साथ मिलेगी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह राशि 31 जनवरी 2026 तक चरणबद्ध तरीके से महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी। जिन महिलाओं का नाम लाभार्थी सूची में है और जिनके सभी दस्तावेज पूरे हैं, उन्हें इस दोहरी किस्त का सीधा लाभ मिलेगा।

Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment 2026: Overview

Post NameMaiya Samman Yojana 17th & 18th Installment Payment List
Scheme NameJharkhand Maiya Samman Yojana
StateJharkhand
Installment17th and 18th
Total Amount₹5000
BeneficiariesEligible women of the state
Payment Date31.01.2026
Mode of PaymentDirect Benefit Transfer (DBT)
Official Websitehttps://mmmsy.jharkhand.gov.in/
Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Payment List
Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Payment List

Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Payment List Out

मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण खबर है। सरकार ने 17वीं और 18वीं किस्त की पेमेंट लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें पात्र महिलाओं को ₹5000 की राशि एक साथ दी जा रही है। दो किस्तें एक साथ जारी करने का मकसद महिलाओं को तुरंत और बड़ी आर्थिक मदद देना है।

इस सूची में उन्हीं महिलाओं के नाम शामिल किए गए हैं जिनका आवेदन स्वीकृत है, बैंक खाता आधार से लिंक है और DBT सुविधा सक्रिय है। जिन महिलाओं को पिछली किस्तों का लाभ समय पर मिला है और जिनका सत्यापन पूरा हो चुका है, उनके खातों में राशि पहले भेजी जा रही है। इसलिए सभी लाभार्थी महिलाओं को सलाह दी जाती है कि वे अपना नाम पेमेंट लिस्ट में जरूर जांच लें।

Maiya Samman Yojana 17th,18th Installment Payment Update

भुगतान प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए सरकार ने पहले चरण में 12 जिलों की महिलाओं को शामिल किया है। इनमें रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, गुमला, लोहरदगा, जमशेदपुर, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा शामिल हैं। इन जिलों की महिलाओं का सत्यापन पहले ही पूरा हो चुका था, इसलिए इन्हें प्राथमिकता दी गई है। इन जिलों में महिलाओं को 31 जनवरी से ₹5000 की राशि मिलनी शुरू हो जाएगी, जबकि बाकी जिलों की महिलाओं को भी अगले कुछ दिनों में भुगतान किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि जनवरी के अंत तक सभी पात्र महिलाओं को 17वीं और 18वीं किस्त की राशि जल्द से जल्द मिल जाए।

Read Also:-Maiya Samman Yojana Next Installment Date 2026 Released

Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Payment List कैसे चेक करें?

सबसे पहले मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर लाभार्थी सूची के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद जिला, प्रखंड, पंचायत और गांव की जानकारी भरें। जानकारी सबमिट करते ही पेमेंट लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसमें महिला अपना नाम, आवेदन संख्या और भुगतान स्थिति देख सकती है। यदि नाम सूची में है, तो 17वीं–18वीं किस्त के ₹5000 जल्द ही खाते में आ जाएंगे। चाहें तो सूची को भविष्य के लिए सेव भी कर सकती हैं।

Maiya Samman Yojana Eligibility Criteria (पात्रता)

  • आवेदन करने वाली महिला का झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  • लाभार्थी महिला की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय सरकार द्वारा निर्धारित सीमा के अंतर्गत होनी चाहिए।
  • परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत या इनकम टैक्स दाता नहीं होना चाहिए।
  • महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और DBT सुविधा सक्रिय होनी चाहिए।
  • आवेदन के दौरान दी गई सभी जानकारियाँ सही और सत्य होनी चाहिए, गलत विवरण पाए जाने पर लाभ रद्द किया जा सकता है।

मंईयां सम्मान योजना की 17वीं और 18वीं किस्त कब मिलेगी?

17वीं और 18वीं किस्त का भुगतान 31 जनवरी तक किया जायेगा लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ जिलों में भुगतान 26 जनवरी से शुरू हो चुका है।

मंईयां सम्मान योजना इस बार कुल कितनी राशि मिलेगी?

मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत इस बार दो किस्तें एक साथ जारी की जा रही हैं, इसलिए लाभार्थी महिलाओं को इस बार ₹5000 मिलेंगे।

1 thought on “Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Payment List: सिर्फ इन महिलाओं को मिलेंगे ₹5000, नया लिस्ट जारी”

Leave a Comment