Maiya Samman Yojana 2026 Big Update: मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के लिए खुशखबरी, अब सबको मिलेगा रुका हुआ क़िस्त

Maiya Samman Yojana 2026 Big Update: होली से पहले झारखंड सरकार जनवरी और फरवरी माह की राशि एक साथ लाभुक महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करेगी। इस तहत प्रत्येक माह की ₹5,000 की दर से कुल ₹10,000 सीधे बैंक खाते में भेजे जाएंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इसके अलावा जिन लाभुक महिलाओं की 3 या 4 किस्तें किसी कारणवश अटकी हुई थीं, उन्हें भी सभी लंबित किस्तों का भुगतान किया जाएगा। विभाग की ओर से इसकी मंजूरी दे दी गई है और सभी जिलों से लाभुकों की आधिकारिक सूची मंगाई गई है। सूची सत्यापन के बाद जल्द ही भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Maiya Samman Yojana 2026 Big Update
Maiya Samman Yojana 2026 Big Update

Maiya Samman Yojana 2026 Big Update

राज्य में संचालित मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत कई लाभुकों को योजना के शुरुआती दौर में नियमित रूप से आर्थिक सहायता का लाभ मिला था। कुछ लाभार्थियों को लगातार तीन से चार किस्तों तक राशि उनके खाते में प्राप्त हुई, लेकिन उसके बाद अचानक भुगतान बंद हो गया। इससे राज्य के विभिन्न जिलों में लाभुकों के बीच असमंजस और परेशानी की स्थिति बन गई।

इस समस्या को लेकर सरकार के पास लगातार शिकायतें पहुंच रही थीं। बड़ी संख्या में ऐसे लाभुक सामने आए, जो योजना की सभी आवश्यक शर्तों और मापदंडों को पूरा करते हैं। इसके बावजूद, बिना किसी स्पष्ट सूचना या कारण के उनके खाते में राशि का भुगतान रोक दिया गया। कई लाभुकों ने इस संबंध में जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से भी शिकायत दर्ज कराई थी।

अब इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने दोबारा ऐसे लाभुकों को योजना का लाभ देने की तैयारी शुरू कर दी है। सरकार की ओर से आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है, ताकि पात्र लाभार्थियों को उनका बकाया लाभ मिल सके और योजना का उद्देश्य पूरा हो सके।

इस मामले को लेकर सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने राज्य के सभी जिलों से विस्तृत जानकारी मांगी है। निदेशालय ने निर्देश दिया है कि उन सभी लाभुकों की सूची तैयार की जाए, जिन्हें पहले योजना का लाभ मिला था लेकिन बाद में भुगतान रोक दिया गया। इसके साथ ही लाभुकों की पात्रता, बैंक विवरण और भुगतान रुकने के कारणों की भी जांच की जाएगी।

निदेशक स्तर से यह स्पष्ट किया गया है कि सभी जिलों को ऐसे लाभुकों की पूरी और सही जानकारी उपलब्ध करानी होगी, ताकि जल्द से जल्द आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जा सके। सरकार का प्रयास है कि किसी भी पात्र लाभुक को योजना के लाभ से वंचित न रहना पड़े और भुगतान की प्रक्रिया फिर से सुचारू रूप से शुरू की जा सके।

होली से पहले मिलेगी राशि

मंईयां योजना के लाभुकों को फरवरी की राशि होली से पहले मिल जायेगी. इस संबंध में सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने जिलों को आवश्यक दिशानिर्देश जारी किया है. इस माह के अंत तक सभी लाभुकों के बैंक खातों में एक माह की राशि ट्रांसफर कर दी जायेगी. पिछले माह राज्य में 51.02 लाख लाभुकों को राशि ट्रांसफर की गयी थी और राशि जिलों को दी जा चुकी है।

Read Also:-सरकार का बड़ा फैशला लाभुक महिलाओं को बिना गारंटी ₹20,000 तक का लोन

Leave a Comment