Maiya Samman Yojana Next Installment Date 2026: झारखंड की महिलाओं के लिए मंईयां सम्मान योजना आज एक मजबूत सहारा बन चुकी है।हाल ही में राज्य सरकार ने इस योजना की 16वीं किस्त सफलतापूर्वक जारी कर दी है, जिससे लाखों लाभार्थी महिलाओं को बड़ी राहत मिली। इसके बाद से ही महिलाओं को आगामी किस्तों का बेसब्री से इंतजार था।अब इसी बीच एक खुशखबरी सामने आई है। दिसंबर और जनवरी माह की 17वीं एवं 18वीं किस्त को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो चुकी है। सरकार की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और बहुत जल्द लाभार्थी महिलाओं के खातों में अगली राशि ट्रांसफर की जाएगी।
मंईयां सम्मान योजना की 16वीं किस्त का भुगतान 9 दिसंबर से शुरू होकर क्रिसमस से पहले ही पूरा कर दिया गया था। इस दौरान सभी पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ₹2500 की राशि सीधे ट्रांसफर की गई, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली।अब सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए अगली दो किस्तों को एक साथ जारी करने का निर्णय लिया है, ताकि लाभार्थी महिलाओं को एकमुश्त अधिक आर्थिक सहायता मिल सके। ताज़ा अपडेट के मुताबिक, 17वीं और 18वीं किस्त की संयुक्त राशि 26 जनवरी तक सभी पात्र महिलाओं के बैंक खातों में भेज दी जाएगी।
Maiya Samman Yojana Next Installment Date 2026-Highlight
| Post Name | Maiya Samman Yojana Important Notice 2025 |
| Yojana Name | Mukhymantri Maiya Samman Yojana |
| State Name | Jharkhand |
| Category | Sarkaari Yojana |
| Next Installment Date | 26th January 2025 |
| No. of Installment | 17th-18th Installment |
| Payment Mode | DBT (Direct Bank Transfer) |
| Installment Amount | Rs.2500/- |
| Official Website | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |

Maiya Samman Yojana Next Installment Date 2026 Released
नवंबर महीने में मंईयां सम्मान योजना की 16वीं किस्त जारी होने के बाद अब सरकार दिसंबर और जनवरी की किस्तों को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो गई है।महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा लाभार्थियों के बैंक खातों की जांच और DBT से जुड़ी प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है।विभागीय सूत्रों के अनुसार, 17वीं और 18वीं किस्त का भुगतान 26 जनवरी से शुरू होकर 30 जनवरी के बीच सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा।
महिलायों के मिलेंगे ₹5000 का लाभ
सरकार ने 17वीं और 18वीं किस्त को एक साथ जारी करने का निर्णय लिया है। इसके तहत लाभार्थी महिलाओं को दो महीनों की संयुक्त राशि कुल ₹5000 सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।यह भुगतान DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से किया जाएगा, जिससे किसी भी प्रकार की कटौती या तकनीकी समस्या की संभावना नहीं रहेगी।एकमुश्त मिलने वाली यह आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए बड़ी राहत साबित होगी, जिसका उपयोग वे घरेलू जरूरतों, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े खर्चों को पूरा करने में कर सकेंगी।
Maiya Samman Yojana पात्रता
- मंईयां सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए महिला का झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होना आवश्यक है और उसका नाम योजना की लाभार्थी सूची में दर्ज होना चाहिए।
- योजना के तहत लाभ पाने के लिए महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
- लाभार्थी महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए, ताकि इस योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंच सके।
- परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- महिला या उसके परिवार के नाम पर चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए, हालांकि ट्रैक्टर को इस शर्त से अलग रखा गया है।
- इसके अलावा, महिला के नाम से आधार से लिंक बैंक खाता होना अनिवार्य है, जिसमें DBT और NPCI मैपिंग पूरी हो।
Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Status Check कैसे करें?
- मंईयां सम्मान योजना की किस्त की स्थिति जांचने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिखाई दे रहे लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवेदन संख्या या आधार नंबर के साथ पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद आवेदन एवं भुगतान स्थिति से जुड़े सेक्शन को खोलें।
- अब अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP प्राप्त करें।
- मोबाइल पर आए OTP को दर्ज कर सत्यापन पूरा करें।
- सत्यापन सफल होने के बाद स्क्रीन पर आपकी किस्त से संबंधित पूरी जानकारी दिखाई देने लगेगी।
Read Also:-Jharkhand Kakshpal Vacancy 2026 1733 पदों पर कक्षपाल भर्ती के लिए यँहा से करें ऑनलाइन आवेदन
Important Links
| Download Form | Click Here |
| Official Website | Click Here |
मंईयां सम्मान योजना की 17वीं-18वीं क़िस्त किस दिन जारी होगी?
मंईयां सम्मान योजना की 17वीं-18वीं क़िस्त 26 जनवरी 2025 तक सभी लाभुकों के खाते में भेजे जायेंगे।