Jharkhand BEd Entrance Exam 2026 Postponed | झारखण्ड बीएड प्रतियोगिता परीक्षा 2026 स्थगित, अब इस दिन होगी परीक्षा

Jharkhand BEd Entrance Exam 2026 Postponed: झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (JCECEB) द्वारा आयोजित होने वाली B.Ed / M.Ed / B.P.Ed Combined Entrance Competitive Examination – 2026 को स्थगित कर दिया गया है। परिषद द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार यह परीक्षा पहले 10 मई 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते इसे अगली सूचना तक टाल दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

परिषद ने अपने नोटिस में स्पष्ट किया है कि परीक्षा की नई तिथि जल्द ही निर्धारित की जाएगी और इसकी जानकारी अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट तथा प्रमुख समाचार पत्रों के माध्यम से दी जाएगी। ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि किसी भी महत्वपूर्ण अपडेट से वंचित न रहें।

Jharkhand BEd Entrance Exam 2026 Postponed
Jharkhand BEd Entrance Exam 2026 Postponed

Jharkhand BEd Entrance Exam 2026 Overview

Board NameJharkhand Entrance Competitive Examination Board (JCECEB)
Exam NameJharkhand B.P.Ed. Entrance Competitive Examination-2026
Course NameB.Ed./M.Ed/B.P.Ed.
Session2026-28
Course Duration2 Years
Exam Date10 May 2026 (Postponed)
New Exam DateAnnounced Soon
Official Websitewww.jceceb.jharkhand.gov.in

Jharkhand BEd Entrance Exam 2026 Postponed Notice

Jharkhand BEd Entrance Exam 2026 Postponed Notice

यह निर्णय अचानक लिया गया है, जिससे अभ्यर्थियों के बीच थोड़ी असमंजस की स्थिति बन सकती है, लेकिन उम्मीदवारों को इस अतिरिक्त समय का उपयोग अपनी तैयारी को और मजबूत करने में करना चाहिए। परीक्षा से संबंधित अन्य सभी जानकारी जैसे एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र आदि से जुड़ी अपडेट भी नई तिथि के साथ ही जारी की जाएगी।

Jharkhand BEd Exam Patter 2026

संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का प्रश्न बहुवैकल्पिक (MCQ) तथा कुल 100 अंकों की होगी। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा तथा प्रत्येक गलत जवाब के लिय 0.25 अंक काटा जायेगा।

Subject NameNo. of QuestionsTotal Marks
Language Proficiency30 (Hindi-30 Questions & English- 30 Questions)30
Teaching Aptitude4040
Reasoning Ability3030

Read Also:-झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम की तारीख हुई घोषित , यहाँ जानें पूरी अपडेट

Important Links

Exam Postponed NoticeClick Herenewicon
Admit CardComing Soon
Official WebsiteClick Here

Leave a Comment