JSSC CGL Technical Vacancy 2026: झारखंड में 611 पदों पर बंपर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

JSSC CGL Technical Vacancy 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड तकनीकी/विशेष योग्यता स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JTGLCCE) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों में तकनीकी एवं विशेष योग्यता वाले कुल 611 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

JSSC CGL Technical Vacancy 2026: Overview

विवरणजानकारी
आयोग का नामझारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)
परीक्षा का नामJTGLCCE 2026
कुल पद611
केटेगरीझारखण्ड जॉब
आवेदन मोडऑनलाइन
आवेदन शुरू20 जून 2026
अंतिम तिथि14 जुलाई 2026
आधिकारिक वेबसाइटjssc.jharkhand.gov.in
JSSC CGL Technical Vacancy 2026
JSSC CGL Technical Vacancy 2026

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रमतिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू20 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि14 जुलाई 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि14 जुलाई 2026
आवेदन संशोधन20 जुलाई से 24 जुलाई 2026

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

JSSC CGL Technical Vacancy 2026: कुल रिक्तियां

इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न विभागों में कुल 611 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें ऑडिटर, ब्लॉक सांख्यिकी पर्यवेक्षक, मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक, डेयरी तकनीकी पदाधिकारी, निरीक्षक, प्रयोगशाला सहायक सहित अन्य तकनीकी पद शामिल हैं।

Post NameRegularBacklog
Assistant Entomologist, Vector-Borne Disease Control Programme20
Assistant Vector-Borne Disease Control Officer / Assistant Vector-Borne Disease Control Officer40
Inspector, Vector-Borne Disease Control Programme420
Block Statistical Supervisor / Junior Statistical Assistant / Investigator2280
Dairy Technical Officer722
Fishery Extension Supervisor782
Auditor1450
Junior Scientific Assistant, State Drug Testing Laboratory, Namkum, Ranchi60
Laboratory Assistant (Physics)170
Laboratory Assistant (Chemistry)170

Read Also:-JPSC संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा का संशोधित उत्तर कुंजी पुनः जारी

शैक्षणिक योग्यता

अभ्यर्थियों के पास संबंधित पद के अनुसार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होना आवश्यक है। कुछ पदों के लिए विषय विशेष में डिग्री या तकनीकी योग्यता निर्धारित की गई है। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देखें।

आयु सीमा

आयु की गणना 01 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।

CategoryMaximum Age
General / EWS35
EBC – 1 / BC – 2 (Male)37
General / EWS / EBC – 1 / BC – 2 (Female)38
SC / ST (Male and Female)40

आरक्षित वर्गों को झारखंड सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

वर्गशुल्क
सामान्य / OBC / EWS₹100
SC / ST (झारखंड)₹50

चयन प्रक्रिया

JSSC JTGLCCE 2026 भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  1. प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination)
  2. मुख्य परीक्षा (Main Examination)
  3. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)

दोनों परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की जाएंगी।

वेतनमान

चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-5, लेवल-6 एवं लेवल-7 के तहत आकर्षक वेतनमान प्रदान किया जाएगा। इसके साथ अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. JTGLCCE Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया पंजीकरण (Registration) करें।
  4. आवेदन पत्र में आवश्यक जानकारी भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7. आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

Important Links

Apply OnlineClick Herenewicon
Full NotificationRegular Vacancy | Backlog Vacancy
Official WebsiteClick Here

निष्कर्ष

झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए JSSC CGL Technical Vacancy 2026 एक शानदार अवसर है। 611 पदों पर होने वाली यह भर्ती तकनीकी एवं विशेष योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।

Leave a Comment