Maiya Samman Yojana Payment Live Update: मईयां सम्मान योजना: आज से महिलाओं के खाते में आएंगे ₹5000, सरकार ने शुरू की राशि भेजने की प्रक्रिया

Maiya Samman Yojana Payment Live Update:- झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। योजना के तहत लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में एक साथ ₹5000 भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि जिन महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक है, उन्हें पहले चरण में योजना की राशि मिलेगी। सरकार की ओर से लगभग 38 लाख महिलाओं के खाते में अप्रैल और मई माह की राशि एक साथ भेजी जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

सूत्रों के अनुसार, योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनका ई-केवाईसी और बैंक सत्यापन पूरा हो चुका है। जिन लाभुकों का आवेदन अभी होल्ड पर है या जिनका आधार लिंक नहीं है, उन्हें सत्यापन के बाद ही योजना की राशि मिलेगी। सरकार ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि लंबित आवेदनों का जल्द से जल्द सत्यापन पूरा किया जाए ताकि सभी पात्र महिलाओं को समय पर लाभ मिल सके।

Maiya Samman Yojana Payment Live Update: Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना
राज्यझारखंड
लाभार्थीराज्य की पात्र महिलाएं
जारी राशि₹5000
किस माह की राशिअप्रैल एवं मई
भुगतान प्रक्रियाDBT (Direct Benefit Transfer)
पहली प्राथमिकताआधार से लिंक बैंक खाते वाली महिलाएं
लाभुकों की संख्यालगभग 38 लाख महिलाएं
जरूरी शर्तबैंक खाता आधार से लिंक एवं सत्यापन पूरा होना चाहिए
सत्यापन प्रक्रियापंचायत एवं जिला स्तर पर जारी
उद्देश्यमहिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइटmmmsy.jharkhand.gov.in
Maiya Samman Yojana Payment Live Update
Maiya Samman Yojana Payment Live Update

पहले चरण में इन महिलाओं को मिलेगा पैसा

सरकार ने स्पष्ट किया है कि पहले चरण में उन्हीं महिलाओं के खाते में पैसा ट्रांसफर किया जाएगा जिनका बैंक खाता आधार से जुड़ा हुआ है। जिन महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, उन्हें जल्द से जल्द बैंक जाकर आधार सीडिंग कराने की सलाह दी गई है। इससे योजना की राशि सीधे डीबीटी (DBT) के माध्यम से उनके खाते में भेजी जा सकेगी।

Maiya Samman Yojana Payment Live Update: अप्रैल और मई की राशि एक साथ भेजी जाएगी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लाभुक महिलाओं को अप्रैल और मई माह की राशि एक साथ दी जाएगी। यानी पात्र महिलाओं के खाते में कुल ₹5000 भेजे जाएंगे। सरकार का उद्देश्य है कि सभी महिलाओं को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके ताकि उन्हें घरेलू और दैनिक जरूरतों में मदद मिल सके।

सत्यापन कार्य तेजी से जारी

राज्य के कई जिलों में लाभुकों का सत्यापन कार्य तेजी से चल रहा है। पंचायत स्तर पर भी महिलाओं की सूची का मिलान किया जा रहा है। जिन महिलाओं का नाम सूची में है लेकिन भुगतान नहीं मिला है, उन्हें अपने दस्तावेजों की जांच कराने और बैंक खाता अपडेट कराने की सलाह दी गई है।

Read Also:-मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना भौतिक सत्यापन की तिथि 31 मई तक विस्तारित

महिलाओं को क्या करना चाहिए?

  • बैंक खाता आधार से लिंक जरूर करवाएं
  • ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी रखें
  • मोबाइल नंबर बैंक खाते से अपडेट रखें
  • आवेदन की स्थिति समय-समय पर जांचते रहें

सरकार का कहना है कि सभी पात्र महिलाओं को योजना का लाभ देने के लिए प्रक्रिया लगातार जारी है और जल्द ही बाकी लाभुकों के खाते में भी राशि भेज दी जाएगी।

Leave a Comment