Maiya Samman Yojana Re-Verification Update: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना भौतिक सत्यापन की तिथि 31 मई तक विस्तारित

Maiya Samman Yojana Re-Verification Update: झारखंड सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। योजना का लाभ लगातार मिलता रहे, इसके लिए सरकार ने सभी लाभुक महिलाओं का भौतिक सत्यापन अनिवार्य कर दिया है। जारी निर्देश के अनुसार सभी महिलाओं को 31 मई तक सत्यापन फॉर्म भरकर जमा करना होगा, अन्यथा योजना की अगली किस्त रुक सकती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana Re-Verification Update: Overview

Post NameMaiya Samman Yojana Re-Verification Update
Scheme NameMukhyamantri Maiya Samman Yojana
Launched ByGovernment of Jharkhand
BeneficiariesAll women of Jharkhand aged 18 to 50 years
Benefit Amount₹2500 per month
Payment ProcessDirect Benefit Transfer (DBT)
Official Helpline Number1800-890-0215
Verification Last Date31 May 2026
Official Websitemmmsy.jharkhand.gov.in
Maiya Samman Yojana Re-Verification Update
Maiya Samman Yojana Re-Verification Update

क्या है सत्यापन प्रक्रिया?

राज्य के विभिन्न पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा प्रखंड कार्यालयों में सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लाभुक महिलाओं को अपना फॉर्म सही जानकारी के साथ भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करना होगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि योजना का लाभ सही और पात्र महिलाओं तक ही पहुंच रहा है।

सत्यापन में क्या-क्या जांच होगी?

सत्यापन के दौरान लाभुक महिला की आयु, पता, बैंक खाता और अन्य व्यक्तिगत जानकारियों की जांच की जाएगी। इसके साथ ही यह भी देखा जाएगा कि लाभुक महिला योजना के लिए पात्र है या नहीं तथा उसका विवरण सरकारी रिकॉर्ड से मेल खाता है या नहीं।

जरूरी दस्तावेज

सत्यापन फॉर्म जमा करते समय महिलाओं को निम्नलिखित दस्तावेज साथ रखने होंगे –

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अन्य आवश्यक स्वघोषणा पत्र
Maiya Samman Yojana Re-Verification Update

यह भी पढ़ें:-सरकार का बड़ा फैशला लाभुक महिलाओं को बिना गारंटी ₹20,000 तक का लोन

समय पर करें सत्यापन

अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि जो महिलाएं निर्धारित समय तक सत्यापन नहीं कराएंगी, उनके खाते में योजना की राशि भेजने में रोक लगाई जा सकती है। इसलिए सभी लाभुक महिलाओं से अपील की गई है कि वे 31 मई से पहले अपना सत्यापन कार्य पूरा कर लें ताकि योजना का लाभ लगातार मिलता रहे।

Leave a Comment