Maiya Samman Yojana Verification 2026: झारखंड मईयाँ सम्मान योजना हेतु सत्यापन शुरू, 15 मई से पहले करें यह काम नई तो हट जाएगा सूचि से नाम

Maiya Samman Yojana Verification 2026: झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत सभी लाभुकों का सत्यापन कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके तहत पंचायत स्तर पर सत्यापन फॉर्म भरवाकर योग्य लाभुकों का दोबारा चयन किया जा रहा है। यदि आप इस योजना के लाभार्थी हैं, तो आपके लिए यह वेरिफिकेशन फॉर्म भरना अनिवार्य है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

अगर कोई लाभुक सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं करता है, तो उसका नाम योजना की सूची से हटाया जा सकता है और भविष्य में मिलने वाली मंईयां सम्मान योजना की राशि बंद हो सकती है। यह प्रक्रिया सभी लाभुकों के लिए जरूरी है, चाहे उनके खाते में योजना की राशि आ रही हो या अभी तक नहीं आई हो। झारखंड सरकार द्वारा इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं, इसलिए सभी लाभुक समय पर अपना सत्यापन अवश्य करवा लें।

आईये जानते है यह कोन सा फॉर्म है और यंहा फॉर्म कँहा से मिलेगा और फॉर्म भरने का लास्ट डेट कब तक है वेरिफिकेशन फॉर्म के साथ क्या-क्या डाक्यूमेंट्स जमा करना होगा सारा जानकारी इस आर्टिकल में विस्तारपूर्वक दी गयी है इसलिए आप सभी इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अंत तक अवश्य पढ़ें।

Mukhymantri Maiya Samman Yojana Verification 2026: Short Details

पोस्ट का नामMaiya Samman Yojana Verification 2026
योजना का नाममुख्यमंत्री मईयाँ सम्मान योजना
किसके द्वारा शुरू की गईझारखण्ड सरकार
लाभ्यर्थीझारखंड की 18-50 वर्ष की समस्त महिलाएं
लाभ की राशिरु2500 प्रति माह
भुगतान प्रकियाडायरेक्ट बेनिफ़िट ट्रांसफ़र (DBT)
आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर1800-890-0215
सत्यापन की अंतिम तिथि15 मई 2026
आधिकारिक वेबसाइटhttp://mmmsy.jharkhand.gov.in/
Maiya Samman Yojana Verification 2026
Maiya Samman Yojana Verification 2026

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के सभी लाभुकों के लिए सत्यापन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह फॉर्म नजदीकी पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से भरा जा रहा है। सरकार की ओर से फॉर्म भरने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं, जिन्हें जानना सभी लाभुकों के लिए जरूरी है।

आपको बता दें कि सत्यापन फॉर्म में लाभुकों का नाम और उनसे संबंधित आवश्यक जानकारियां पहले से दर्ज की गई हैं। सभी लाभुकों को अपनी जानकारी ध्यानपूर्वक जांचकर सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यदि समय पर फॉर्म जमा नहीं किया गया, तो योजना से नाम हटाया जा सकता है और मिलने वाली सहायता राशि बंद हो सकती है।

नीचे फॉर्म का प्रारूप दिया गया है, जिसे देखकर आप आसानी से समझ सकते हैं कि फॉर्म किस प्रकार भरना है, इसमें कौन-कौन सी जानकारियां मांगी गई हैं तथा फॉर्म जमा करते समय किन आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।

सत्यापन हेतु आवश्यक दस्तावेज़ (Required Documents)

  1. वेरिफिकेशन फॉर्म
  2. आधार कार्ड
  3. पहचान पत्र
  4. राशन कार्ड

Maiya Samman Yojana Verification 2026 कँहा से मिलेगा फॉर्म ?

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का सत्यापन फॉर्म ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर, जबकि शहरी क्षेत्रों में ब्लॉक कार्यालय और वार्ड स्तर पर उपलब्ध करा दिया गया है। लाभुक अपने नजदीकी पंचायत भवन, वार्ड कार्यालय या संबंधित केंद्र से संपर्क कर सत्यापन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।

फॉर्म में लाभुकों का व्यक्तिगत विवरण पहले से दर्ज किया गया है, जिसे ध्यानपूर्वक मिलान करना आवश्यक है। यदि सभी जानकारी सही हो, तो फॉर्म में मांगी गई अतिरिक्त जानकारी भरकर लाभुक को अपना हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान लगाना होगा। इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म को संबंधित पंचायत भवन या कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा।

यदि सत्यापन फॉर्म में आपका व्यक्तिगत जानकारी गलत दर्ज की गई है तो इसे सुधार ले और सभी डाक्यूमेंट्स को संलग्न कर इसे जमा दें ताकि आपको आगे भी इस योजना का लाभ मिलता रहे। यदि आप यह काम नहीं करते है तो हो सकता है आपका नाम इस योजना से हटा दिया जाएँ।

कब तक जमा कर सकते है फॉर्म?

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का सत्यापन की अंतिम तिथि फ़िलहाल 15 मई 2026 तक है परन्तु एक बार आप अपने नजदीकी पंचायत भवन में फार्म प्राप्त करने के साथ-साथ फॉर्म भरने की अंतिम तिथि के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर ले और समय रहते ही अपना फार्म नजदीकी पंचायत भवन में जमा कर दें।

यह भी पढ़ें:-सरकार का बड़ा फैशला लाभुक महिलाओं को बिना गारंटी ₹20,000 तक का लोन

Important Links

Check DBT StatusCheck NowNew icon
Official WebsiteVisit Now

FAQ’s

मुख्यमंत्री मईयाँ सम्मान योजना का वेरिफिकेशन फॉर्म कँहा से मिलेगा?

मुख्यमंत्री मईयाँ सम्मान योजना का वेरिफिकेशन फॉर्म प्राप्त करने के लिए आप अपने नजदीकी पंचायत भवन या वॉर्ड से सम्पर्क कर सकते है।

मुख्यमंत्री मईयाँ सम्मान योजना का वेरिफिकेशन के लिए कितना शुल्क देना होगा।

मुख्यमंत्री मईयाँ सम्मान योजना का वेरिफिकेशन के लिए लाभुकों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा।

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना सत्यापन की अंतिम तिथि किया है ?

15 मई 2026

Conclusion

दोस्तों आज की इस आर्टिकल में आपको Maiya Samman Yojana Verification Form 2025 के बारे में बताया है मुझे उम्मीद है कि आपको इस आर्टिकल के माध्यम से पूरी जानकारी मिल गई होगी, लगातार इसी तरह के अपडेट पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जल्द से जल्द जुड़ जायें धन्यवाद।

Leave a Comment